जल्द भारत आ सकते हैं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू , इस अहम समझौते को फाइनल करने पर रहेगी नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू जल्द ही भारत के दौरे पर आ सकते हैं। भारत में इस्राइल के राजदूत नेओर गिलन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस्राइल के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं। हम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के भारत दौरे की तारीखें तय करने की दिशा में काम कर रहे हैं। नेओर गिलन ने कहा कि भारत क्षेत्रीय ताकत से वैश्विक ताकत बन गया है। भारत इस्राइल के कूटनीतिक संबंधों को 30 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में हमने हरियाणा में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया है। 

उल्लेखनीय है कि भारत और इस्राइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीते दिनों हरियाणा के भिवानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया था। इस सेंटर को भारत इस्राइल कृषि प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है और इसमें अर्द्ध शुष्क फसलों पर रिसर्च की जाएगी। इस्राइली राजदूत ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की प्राथमिकता है। बता दें कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत समझौता करने वाले देश व्यापार और निवेश की रुकावटों को दूर करते हैं। साथ ही ऐसी नीतियां बनाते हैं, जिससे सरकार आयात या निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं लगाती हैं। जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलता है।

बीते दिनों वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत तब तक इस्राइल के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं करेगा, जब तक अच्छी डील नहीं मिल जाती। गोयल ने कहा कि समझौते से दोनों देशों को फायदा होना चाहिए। दोनों देशों के बीच 8 बिलियन डॉलर का सालाना व्यापार होता है। साल 2010 से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हो रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अदाणी पर आरोप- पेड यूजर्स से लिखवाईं झूठी बातें, विकिपीडिया ने कहा- 40 लोगों ने ऑनलाइन अभियान चलाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग के आरोपों के करीब एक महीने बाद नए आरोप लगने शुरू हो गए हैं। अब विकिपीडिया ने आरोप लगाया है कि पहचान छुपाकर ऑनलाइन अभियान चलाने वालों (सॉकपपेट्स) ने जनमत तैयार करने और पाठकों को धोखा […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत