टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2026। ‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल रणवीर सिंह ने हिंट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा। अब टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

हमजा के किरदार में दिखे रणवीर
टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी सारी दुविधाएं दूर हो गई हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में रणवीर हमजा अली मजारी एक दमदार और गंभीर लुक में ही दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर देख टीजर के लिए बढ़ा उत्साह
पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने इंटरनेट पर याद दिलाया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर सामने आया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर सामने आने के बाद अब फिल्म और टीजर को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

अभी जारी है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल से बहू बनकर भारत आईं महिलाएं नहीं बन सकेंगी वोटर, निवासी होते हुए भी वोटिंग का अधिकार नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 03 फरवरी 2026। नेपाल से आईं बहुएं भारत की मतदाता नहीं बन सकती हैं। मतदाता सूची में उन्हें अपना नाम शामिल करवाने के लिए पहले यहां की नागरिकता लेनी होगी। इसीलिए भारत की वैध निवासी होते हुए भी उन्हें जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण