जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा 27 जून 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ एराबोर थाना क्षेत्र में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 219वीं बटालियन और डीआरजी के जवान संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान भेज्जी इलाके में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी पोजिशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसे नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी दुला बताया जा रहा है। फोर्स अभी भी मौके पर है और सर्चिंग जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

पश्चिमी सिंहभूम में बरामद किए गए दो आईईडी; सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी माओवादियों की साजिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 27 जून 2023। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए