देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का खाका तैयार करेगा संघ, बैठक कल से

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 नवंबर 2023। गुजरात के भुज में रविवार से शुरू हो रहे संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में कई व्यापक बदलावों पर मुहर लगेगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देश के सभी मंदिरों, शहरों में मनाने की रणनीति भी तैयार होगी। दरअसल इसी साल जुलाई महीने में ऊटी में हुई अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक में व्यापक बदलाव संबंधी प्रस्ताव लाए गए थे।

स्वयंसेवकों के दंड की लंबाई तीन फुट करने और संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत प्रथम वर्ष के प्रशिक्षण की अवधि 20 की जगह 15 दिन करने और द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रशिक्षण अवधि को समान रूप से 20-20 तक सीमित रखने पर मंथन हुआ था। अब इन बदलावों को कार्यकारी मंडल की बैठक में स्वीकार किया जाएगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ हमेशा समाज के हित में सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करता है। अपेक्षित बदलावों पर चर्चा के बाद सहमति बनाई जाएगी। 

लोकसभा चुनाव पर चर्चा
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। संघ सूत्रों के मुताबिक विजया दशमी के संबोधन में संघ प्रमुख ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घृणा और हिंसा का वातावरण खड़ा करने की साजिश के प्रति सचेत करते हुए कहा था कि मणिपुर में हिंसा कराई गई। इस बैठक में इस तरह की घटनाओं को रोकने, विपरीत धारणा बनाने की कोशिशों का जवाब देने की भी रणनीति बनेगी।

381 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा 
सुनील आंबेकर ने कहा, बैठक में संघ प्रमुख सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समेत 381 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। देश की वर्तमान परिस्थिति से लेकर शाखा विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा कर योजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

'भूपेश बघेल की छवि को नुकसान पहुंचाना बीजेपी का मकसद', स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। कांग्रेस ने भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार की छवि धूमिल करने की ‘‘साजिश” करार देते हुए शनिवार को कहा कि राज्य की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक