फिर जानलेवा हुआ कोरोना : रोज हो रही मौतों के मामले में फिर टॉप-20 में भारत, एक हफ्ते में चार गुना से ज्यादा का इजाफा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2022। कोरोना वायरस से होने वाली मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत फिर से दुनिया के टॉप-20 देशों की सूची में शुमार हो गया है।  अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं। यहां अभी भी वायरस का कहर जारी है। इसके बाद ब्राजील में 6.62 लाख मरीजों की मौत हुई। संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।  

हर रोज कोरोना से हो रहीं मौतों के मामले में भारत अब टॉप-20 देशों में शामिल हो गया है। मौत के आंकड़ों के हिसाब से हर दिन यह सूची बदलती रहती है। हालांकि, भारत इसमें 15वें से 17वें नंबर पर है। शुक्रवार को देश में संक्रमण से 33 मौतें दर्ज हुईं। आंकड़ों के अनुसार इसमें 31 मौतें केरल की हैं। केरल सरकार के मुताबिक, ये सभी मौतें पुरानी हैं। इन्हें बस नए आंकड़ों में जोड़ा गया है। 

खैर, मौत के इस आंकड़े के लिहाज से भारत 15वें नंबर पर है। गुरुवार को भी भारत 15वें स्थान पर ही था। तब देश में 54 लोगों ने जान गंवा दी थी। इस तरह से पिछले एक हफ्ते यानी 16 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच 402 लोगों ने जान गंवा दी। जबकि इसके पहले नौ से 15 अप्रैल के बीच 91 लोगों की मौत हुई थी। 

सबसे कम अफ्रीकन देशों में हुई मौतें
संक्रमण के चलते सबसे कम मौतें अफ्रीकी देशों में रिपोर्ट हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, यहां संक्रमण से अब तक 1.71 लाख लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद वेस्टर्न पैसेफिक देशों में 2.28 लाख, ईस्टर्न देशों में 3.41 लाख मौतें हुईं हैं। साउथ ईस्ट एशिया जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, चीन जैसे देश शामिल हैं। यहां 7.83 लाख मौतें हुईं हैं। सबसे ज्यादा भारत में 5.22 लाख लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद यूरोपीय देशों में अब तक 19.77 लाख और अमेरिकन देशों में 27.17 लाख लोगों की मौत हुई है।

नौ राज्यों के 36 जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज
देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक हैं। इसमें हरियाणा का गुरुग्राम और फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश का नोएडा, मध्य प्रदेश का श्योपुर, दिल्ली का साउथ, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ वेस्ट और नई दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 12.55%, नोएडा में 12.39%, श्योपुर में 22.22% है। इसके अलावा केरल के 14, मिजोरम के नौ, सिक्किम का एक जिला शामिल है। यहां भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक है। 

बच्चे भी निशाने पर
कोरोना इस बार बच्चों को अपने चपेट में ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ही पिछले 10 दिनों के अंदर संक्रमित होने वालों में 25 से 30 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले आने का एक कारण वैक्सीनेशन का न होना भी है। 18 साल से ऊपर के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बूस्टर डोज भी लगने लगी है, लेकिन छोटे बच्चों का टीकाकरण अभी नहीं हो पाया है। 

Leave a Reply

Next Post

मान सरकार का बड़ा फैसला: चन्नी के परिवार व कैप्टन के बेटे समेत 184 वीवीआईपी की सुरक्षा वापस, सूची में राजीव शुक्ला समेत इन दिग्गजों के नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 23 अप्रैल 2022। पंजाब सरकार ने शुक्रवार देर रात सूबे के 184 वीवीआईपी लोगों की पुलिस सुरक्षा में कटौती कर दी। अब केवल उन व्यक्तियों को सुरक्षा देने का फैसला किया है, जिन्हें किसी प्रकार का खतरा है। पंजाब पुलिस ने वीवीआईपी की सुरक्षा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार