नेपाली यात्रियों से भरी कार और टैंकर में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, 12 घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बहराइच 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को निकाला गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-बहराइच हाइवे पर शनिवार की सुबह नेपाली यात्रियों से भरी टाटा विंगर कार और टैंकर में टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटनास्थल का सीओ ने निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को परिजनों को सूचना देने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से टाटा विंगर कार में लगभग 16 लोग सवार होकर नेपाल के लिए जा रहे थे। शनिवार की सुबह जब कार देहात कोतवाली थाना इलाके के मरीमाता मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी व देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह मौके को पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आजाद मार्ग बाइपास के पास एक रोडवेज बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से सात की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। चीखपुकार के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। बता दें कि हादसा रात लगभग दो बजे का है। आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से आए लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिन्हें मामूली चोट आई, वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। हादसे के बारे में कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के बनपुरवा निवासी दिनेश व सुनील ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने रफ्तार धीमी नहीं की, जिसके चलते हादसा हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा का आरोप- बीजेपी ज्वाइन कराने हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसा रहे 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 21 मई 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। शुक्रवार को कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करने के लिए हमारे नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में केके मिश्रा ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार