मईसूमा में देश-विरोधी नारेबाजी और पथराव के आरोप में दस धरे, अन्यों की तलाश जारी- पुलिस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 26 मई 2022। श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को देश विरोधी नारेबाजी और पथराव की घटना को अंजाम देने वाले दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले श्रीनगर के मईसूमा में उसके घर के बाहर प्रदर्शन और पथराव की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पथराव और देश विरोधी नारेबाजी में शामिल दस लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के विरुद्ध जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि घाटी के अन्य सभी इलाकों में बुधवार को शांति रही। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों, जिससे उनका करियर खराब हो और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़े।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से दिया इस्तीफा, नवंबर में सौंपी थी पराग अग्रवाल को कुर्सी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2022। ट्विटर के फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है। जैक डॉर्सी ने पिछले साल नवंबर में सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद भारत के पराग अग्रवाल को नया सीईओ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल