दिल्ली में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार, बॉर्डर से देश में लाता था गोला-बारूद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। दिल्ली पुलिस ने लश्कर ए-तैयबा के सक्रिय मॉड्यूल के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से हथियार और गोला बारूद प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सफल ऑपरेशन के बाद हुई, जिसके कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से संचालित होने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल होने के आरोप में पांच आतंकवादी सहयोगियों को पहले करनाह में हिरासत में लिया गया था।

गिरफ्तार किए गए लोगों में जहूर अहमद भट भी शामिल है, जिसके पास से एके सीरीज की राइफल, मैगजीन, राउंड और पिस्तौलें मिलीं। जांच से पता चला कि भट पीओके स्थित दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आकाओं के संपर्क में था, जो उनकी नापाक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए हथियारों की खेप भेजने में सहायक थे।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर से धर्मनिरपेक्षता मजबूत होगी, IUML नेता सादिक अली के बयान से छिड़ा सियासी बवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) केरल के अध्यक्ष सादिक अली शिहाब थंगल ने कहा है कि अयोध्या में नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर देश में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करेगा। गौरतलब है कि आईयूएमएल राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां