सीएम धामी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह; सड़कों पर जबरदस्त भीड़

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हल्द्वानी 17 मई 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्टेडियम से नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक जाएगी। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसे भारतीय सशस्त्र बल की ओर से हाल ही में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है।  यात्रा में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित पहुंच से नेता रहे मौजूद। यात्रा में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे व विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से तिरंगा पार्क तक लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की यात्रा पैदल ही पूरी की।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा के लिए कर रहे थे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 17 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं। पुलिस ने यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'