शहर के मुख्य बाजारों की टाॅवर से होगी निगरानी : खतरा अभी टला नही, लोग बिना मास्क के न निकले

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने ली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 नवंबर 2020। रायपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं और लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान विगत 5-6 महीने से अनलाॅक अवधि में स्वयं सेवी संस्थाओं (एन जी ओ) से भी काम लिया गया है। आमजनों को जागरूक करने और विभिन्न तरीके से सेवाए देने में एन जी ओ ने भी अहम भूमिका निभाई है।

उपरोक्त बातें कलेक्टर डाॅ.एस.भारतीदासन ने आज कलेक्टोरेट के रेडक्राॅस सभा कक्ष में जिले में कार्यरत एन जी ओ संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि एन जी ओ के सदस्य जनता के समीप जाने वाले लोग है। वर्तमान में त्यौहार आदि के कारण पिछले महीने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है। हम सभी को यह याद रखना है और सचेत रहना है कि अभी कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को एकबार फिर से जागरूक करना आवश्यक हो गया है। लोग बेपरवाह बाजारों में घुम रहे है। दोबारा कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के लिए सावधानी रखने, मास्क लगाकर रहने और 6 फिट की दूरी बनाये रखने की जरूरत है।

कलेक्टर ने बताया कि एन.जी.ओ के वालिंटियर के माध्यम से शहर के भीड़ वाले बाजारों जैसे शास्त्री मार्केट, गोल बाजार, पण्डरी, तेलीबांधा, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, स्टेशन रोड, बूढ़ा तालाब, सुन्दर नगर, डी.डी. नगर आदि जैसे स्थानों पर टाॅवर बनाकर माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनता को भी अपनी जवाबदारी समझना होगा तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और एन जी ओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

योजनाओं के अभिसरण से किसानों को हो रहा है मुनाफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 09 नवम्बर 2020। जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाओं का अभिसरण काफी मददगार साबित हो रहा है। कृषि विभाग के आत्मा योजना एवं पशुपालन विभाग की बेकयार्ड कुक्कट पालन योजना के अभिसरण से किसानों को अब मुनाफा होने लगा है। पशुपालन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण