सूरत में गणेश पंडाल में पथराव और झड़प, पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरत 09 सितंबर 2024। गुजरात के सूरत में बीती रात गणेश पंडाल पर पथराव की घटना सामने आई है। सैयदपुरा इलाके में अराजक तत्वों ने पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया और 27 अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

घटनास्थल की स्थिति
हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि इस घटना की साजिश किसने रची और कौन लोग इसमें शामिल हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी का बयान
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “सूरत के सैयदपुरा इलाके में 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस घटना को बढ़ावा देने में शामिल अन्य 27 लोगों को भी हिरासत में लिया है। जांच जारी है और सूरत के सभी इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत का बयान
सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया, “कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पत्थर फेंके, जिसके बाद झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत उन बच्चों को वहां से हटा दिया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। शांति भंग करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और इलाके में करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।”

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल सरकार का सख्त आदेश, दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के निर्माण व ऑनलाइन बिक्री पर बैन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 सितंबर 2024। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसके निर्देश दिए हैं। सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां