जयशंकर ने कहा- दुनिया के लिए भारत शांति-सुरक्षा और समृद्धि की आवाज, वैश्विक भलाई के लिए कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया आज भारत को सभी के लिए शांति, सुरक्षा और समृद्धि की आवाज के मानती है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मामले अभूतपूर्व और जटिल हो गए हैं, हमारी जन-केंद्रित विदेश नीति हमारे समाज की मांगों और आकांक्षाओं द्वारा निर्देशित होती है। आज, दुनिया मानती है कि जब भारत बोलता है, तो वह न केवल अपने लिए बोलता है, बल्कि सभी के लिए बोलता है। भारत सभी के लिए शांति, सुरक्षा और समृद्धि की आवाज के रूप में बोलता है। वैश्विक भलाई और स्थिरता के लिए एक ताकत के रूप में काम करते हुए, हमने अपने राष्ट्रीय हितों की भी दृढ़ता से रक्षा की है।

गांधीनगर के लवाड में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में जयशंकर ने कहा, दुनिया अब भारत को विश्वसनीय और प्रभावी विकास भागीदार के रूप में देखती है। हमारा विकास साझेदारी पोर्टफोलियो अब 78 देशों तक फैला हुआ है और इन परियोजनाओं की पहचान यह है कि वे मांग आधारित, पारदर्शी, सशक्तिकरण उन्मुख ओर पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और डिजिटल प्रशासन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का भी नेतृत्व कर रहा है।

विदेश नीति और पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बनने से लेकर अब तक कभी भी भारत के साथ संबंध सामान्य नहीं रहे हैं। भारत का रुख अब साफ है कि सीमा पार आतंक और बातचीज एक साथ नहीं हो सकती है। वहीं, अमेरिका और रूस का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी ताकतों के साथ संबंधों के लिहाज से भारत की कूटनीति सफल रही है। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी दुनिया के साथ जुड़ते समय सुरक्षा भारत की रणनीति और कूटनीति में गहराई से अंतर्निहित है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए वे रिश्ते प्रासंगिक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के अनुकूल हैं। 

ऊर्जा पर बाहरी निर्भरता कम करना जरूरी
जलवायु परिवर्तन और भारत के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हम हरित और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हैं, तो बाहरी ऊर्जा जोखिमों से निपटने के लिए यह हमारे लिए एक कौशल और क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि देश को अपने सुरक्षा हितों को देखते हुए ऊर्जा पर बाहरी निर्भरता कम करने पर गंभीरता से विचार करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा भी एक उभरता हुआ अहम मुद्दा है, जहां संचयन, उपयोग और संरक्षण पर देशभर में काम करने की जरूरत है।

चार गुना बढ़ा सीमावर्ती बुनियादी ढांचे का बजट
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सीमा पर मजबूत बुनियादी ढांचे के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1962 के बाद भी सीमावर्ती बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि, युद्ध में रसद के लिए संपर्क बेहद अहम होता है। उन्होंने कहा कि एक दशक में सीमा पर सड़क निर्माण दोगुना, सुरंग निर्माण तीन गुना और बजट चार गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सड़कों की लंबाई, पुल और सुरंगों की संख्या की बात नहीं है, बल्कि इसकी वजह से सेना की संचालन क्षमता में जो इजाफा हुआ है वह अहम है।

Leave a Reply

Next Post

कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद बजंरग ने कहा- सरकार ने सही फैसला किया, सम्मान वापस ग्रहण करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया। सराकर ने कुश्ती संघ के चुनाव के बाद चुनी गई नई कार्यकारिणी के खिलाफ रविवार (24 दिसंबर) को कड़ा फैसला लिया। खेल मंत्रालय के निर्णय का स्वागत पहलवान बजरंग पूनिया […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए