पीएनबी मेटलाइफ और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक साथ मिलकर पेश करेंगे समावेशी लाइफ इंश्योरेंस समाधान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 04 फरवरी 2025। पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबी मेटलाइफ) और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने एक योजनाबद्ध बैंकएश्योरेंस भागीदारी की है। इसका उद्देश्य देश भर में लाखों लोगों के लिए लाइफ इंश्योरेंस समाधान आसानी से उपलब्ध कराना है। समीर बंसल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी मेटलाइफ ने कहा, “इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ हमारी यह साझेदारी एक व्यावसायिक भागीदारी से बढ़कर है। हमारे लिए यह सभी भारतीयों को लाइफ इंश्योरेंस उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता है। यह साझेदारी हमारी उस मान्यता को दर्शाती है कि इंश्योरेंस केवल एक प्रोडक्ट ना होकर परिवारों के लिए सुरक्षा एवं दृढ़ता का वादा करता है। हम साथ मिलकर, सभी के लिए वित्तीय समावेशन की दिशा में बड़े कदम उठाना चाहते हैं, जो ‘मिलकर लाइफ आगे बढ़ाएं’ के हमारे सिद्धांत के अनुकूल होगा।”

आर विस्वेस्वरन, एमडी एवं सीईओ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कहा, “इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की स्थापना पूरे देश में समावेशी वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के सिद्धांत पर हुई थी। पीएनबी मेटलाइफ के साथ भागीदारी करने से हमारे इस मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और हमारे ग्राहकों की ज़रूरतों के हिसाब से लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने में आसानी होगी। हम साथ मिलकर अपने ग्राहकों के लिए वित्तीय सुरक्षा हेतु एक मज़बूत ईकोसिस्टम निर्माण करने जा रहे हैं।”

दोनों कंपनियां ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कुशल एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। पीएनबी मेटलाइफ और आईपीपीबी अपनी विशेषज्ञताओं को साथ जोड़ते हुए लाइफ इंश्योरेंस के लिए जागरूकता निर्माण करने और लोगों द्वारा इसे अपनाने के लिए एक मज़बूत ईकोसिस्टम तैयार करेंगी। इससे पूरे भारत में अधिक से अधिक परिवारों को बेहतर सुरक्षा हासिल होगी। 

Leave a Reply

Next Post

किरेन रिजिजू ने 'झूठ बोलने' के लिए की राहुल गांधी की आलोचना; सदन को 'गुमराह' करने का लगाया आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई और हरियाणा के बीच आठ फरवरी से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां