जल जीवन मिशन अंतर्गत 108 सोलर योजनाओं और 30 रेट्रोफिटिंग नलजल योजना हेतु निविदा आंमत्रित की जाएगी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 मार्च 2021। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के संचालन हेतु गठित समिति की बैठक आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 108 सोलर योजनाओं और 30 रेट्रोफिटिंग नलजल योजना जिनकी स्वीकृति लागत 3476.23 लाख रूपए एवं 1463.54 लाख कुल लागत 4959.77 लाख है के कार्याें के लिए आॅनलाईन निविदा आमंत्रण हेतु अनुमोदन किया गया है।

बैठक में बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा में रेट्रोफिटिंग के तहत तैयार की गई नलजल योजना की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये जाने हेतु अनुमोदन किया गया है।  

कलेक्टर के निर्देशित किया कि निविदा के निराकरण में पारदर्शिता बरतने के लिए  आॅनलाईन निविदा की सूक्ष्मता से जांच की जाए। जिसके लिए 05 सदस्यीय टेकनिकल समिति का गठन किया गया। समिति में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा संभागीय लेखा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शामिल रहेंगे। बैठक में सपोर्ट, वाटर क्वालिटी सर्विलियन्स अंतर्गत जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जल गुणवत्ता की जांच की प्रकिया मैदानी स्तर पर किये जाने हेतु अनुमोदन किया गया।  

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेरीश एस, डीएफओ वनमण्डल कुमार निशांत, सीएमएचओ डाॅ. प्रमोद महाजन एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बेसहारा जानवरों के लिए घर बना रही हैं अनुष्का शर्मा, 'एनिमल शेल्टर' पर काम शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेसहारा, लावारिस जानवरों के लिए मुंबई के पास एक एनिमल शेल्टर शुरू करने का फैसला लिया था, जिसे आखिरकार वह पूरा करने वाली हैं ।अनुष्का शर्मा को जानवरों से कितना प्रेम है यह बात किसी से छुपी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक