मणिपुर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार गोला-बारूद जब्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 20 अक्टूबर 2023। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि हथियार और गोला-बारूद बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के सगोलमांग पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के तहत शांतिपुर, खमेनलोक और वाकन इलाकों से जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में तीन एके 47/56, चार कार्बाइन मशीन गन, सात एसएलआर सहित 36 हथियार एवं 1,615 कारतूस और 82 हथगोले सहित विस्फोटक शामिल हैं। बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट एवं वॉकी टॉकी सेट समेत 132 युद्ध सामग्री भी बरामद की। इसमें कहा गया है कि बरामद हथियारों में तीन एके-47/56 राइफल और कार्बाइन मशीन गन शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि जब्त की गई वस्तुओं को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने यह भी कहा, “पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में स्थिति नियंत्रण में है”। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को मणिपुर पुलिस के 132वें स्थापना दिवस पर कहा कि राज्य के वर्दीधारी कर्मियों को जातीय पहचान से इतर अपराधों को रोकने और संपत्तियों की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि स्वेच्छा से हथियार पुलिस को सौंपने वालों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी। ​​​​​​​

Leave a Reply

Next Post

कनाडा जाने वालों के लिए बड़ा झटका, सरकार के इस फैसले के बाद अब इन शहरों में वीजा सेवाएं बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। भारत से कनाडा जाने के इच्छुक लोगों को आने वाले दिनों में वीजा संबंधी सेवाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच कनाडा ने […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'