कांग्रेस ने शुरू किया अत्याधुनिक वॉर रूम, आधुनिक तकनीक के ज़रिए सीधी बूथ तक पहुंच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया।
इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यही से प्रदेश भर में संगठन पर बूथ स्तर तक पैनी नज़र के साथ, जन भावनाओं को टटोलकर रणनीति तय की जा रही है। कांग्रेस ने इस वॉर रूम में चुनाव को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग अलग यूनिट तैयार की हैं। इनमें डाटा इंटेलिजेंस यूनिट, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस यूनिट, ग्राउंड कैंपेन टीम, फ़ील्ड मैनेजमेंट टीम, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन टीम, मीडिया मॉनीटरिंग टीम, फ़ेक न्यूज़ मॉनीटरनिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट टीम, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर, स्टूडियो इत्यादि शामिल हैं।

प्रोफेशनल फील्ड टीम
वॉर रूम की तरफ से प्रोफेशनल लोगों की फील्ड टीम बनाई गई है जो सभी 90 विधानसभाओं में कार्यरत है। देश के टॉप संस्थाओं से आने वाले युवा पिछली अनेक चुनावी कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं।

सोशल मीडिया प्रबंधन
सरकार के संदेश को पहुँचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुँचाने की रणनीति यह टीम तैयार कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ अब तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक व्हाट्सएप्प ग़्रुप्स, 5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा, बड़ी संख्या में आधिकारिक एवं समर्थित फ़ेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स इत्यादि संचालित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2018 से ही सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक रही है। यह उसका सबसे बड़ा हथियार है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल
इस चुनाव में AIआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके सभी वोटर्स और चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल जी के बीच पर्सनल कनेक्ट बनाया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी के द्वारा मुख्यमंत्री एक ही समय में, व्यक्तिगत रूप से, लाखों वोटर्स से जुड़ पाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

भारत से पिछले चार में से तीन वनडे जीत चुका बांग्लादेश, बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीसरी बार हराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 सितम्बर 2023। एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर फोर मुकाबल में बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हरा दिया। टीम इंडिया इस मैच में पांच बदलाव के साथ उतरी थी, लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी की यह रणनीति काम नहीं आई। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक