झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर; 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 27 मई 2025। झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को मार गिराया है। शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां के रूप में हुई है। एक अन्य नक्सली को भी गाली लगी है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम है। जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक कमांडर मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी एक अन्य माओवादी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात मोहम्मदगंज और हैदरनगर पुलिस थानों की सीमा के बीच सीताचुआं इलाके के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक सेल्फ-लोडिंग राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए। 

पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि पलामू में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाकपा (माओवादी) का शव बरामद किया गया है। पहचान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह शीर्ष माओवादी कमांडर तुलसी भुइयां का शव है। एक अन्य माओवादी नितेश यादव को गोली लगी है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम है। हालांकि, रमेश ने कहा कि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Next Post

'ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं...', ओवैसी ने गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तान पर कसा तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुवैत सिटी 27 मई 2025। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तानी  सेना पर तीखा प्रहार किया। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं। ओवैसी कुवैत में प्रवासी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग