पीएम मोदी के बचाव में उतरीं ममता बनर्जी, कहा- एजेंसियों के दुरुपयोग में उनका हाथ नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि राज्य में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं का एक तबका अपने हित साधने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि केंद्र सरकार का एजेंडा और उनकी पार्टी के हित आपस में न मिलें। इससे देश को नुकसान होगा। भाजपा ने प्रस्ताव का विरोध किया जिसे बाद में विधानसभा ने पारित कर दिया। 

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने कहा, यह प्रस्ताव किसी खास के खिलाफ नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है। विधानसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस तरह का सीबीआई और ईडी के खिलाफ प्रस्ताव विधानसभा के नियमों के खिलाफ है। प्रस्ताव के पक्ष में 189 और विरोध में 69 मत पड़े। सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां राज्य में कई मामलों की जांच कर रही हैं, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आरोपी हैं। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी उनमें से हैं जिन्हें राज्य में एक कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा, जो लड़ना चाहता है लड़े कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव; पार्टी कोई कैंडिडेट नहीं देगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 सितंबर 2022। सोनिया गांधी ने सोमवार को सांसद शशि थरूर से स्पष्ट कह दिया है को जो भी चाहे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण