विदेश मंत्रालय: अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण भविष्य की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करता रहेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की अफगानिस्तान की आकांक्षाओं को पूरा करने में वहां की सरकार व लोगों की सहायता करता रहेगा। यह बयान अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते दबदबे को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच आया है। बागची ने कहा कि दोनों देशों के संबंध 2011 में हुए रणनीतिक साझेदारी करार द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा कि निकटवर्ती पड़ोसी मुल्क होने के चलते भारत अफगानिस्तान की सरकार और वहां के लोगों की शांति, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं का पूरा करने में मदद करता रहेगा। यह महिलाओं और अल्पसंख्यकों समेत अफगान समुदाय के सभी वर्गों के हितों में होगा। बता दें कि अमेरिका के ज्याइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा है कि तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के करीब आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया है। जनरल मिले ने कहा, तालिबान ने पिछले छह, आठ व 10 माह के दौरान काफी बड़े इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) में एक संवाददाता सम्मेलन में जनरल मार्क मिले ने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 419 जिला केंद्रों में से अब तक 212 जिलों पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि उसने अभी तक देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से किसी पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन वह उनमें से लगभग आधी राजधानियों पर दबाव बना रहा है।

उन्होंने कहा, यह अफगानिस्तान की सुरक्षा, अफगान सरकार व अफगानी लोगों की इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व की परीक्षा होगी। जनरल मिले के साथ अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना के प्रयास तालिबान पर नहीं, बल्कि आतंकवादी खतरों से निपटने पर केंद्रित होंगे। अमेरिका 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा पर नजर रखेगा।

तालिबान के अलकायदा संकल्प पर नजर रखेंगे

अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि तालिबान ने 2020 में संकल्प किया था कि वह भविष्य में अफगानिस्तान को अलकायदा के लिए पनाहगाह नहीं बनने देगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि तालिबान अपना संकल्प याद रखेगा। अमेरिका इस संकल्प पर नजर रखेगा। 

Leave a Reply

Next Post

मानसून की बारिश ने बरपाया कहर, 129 लोगों ने गंवाई जान, मलबे में अब भी दबे हैं कई शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 जुलाई 2021। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने कहर मचा दिया है। भारी बारिश राज्य के लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। इसके चलते पिछले दो दिनों में 129 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़