‘मेक इन इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से नवीनीकरण को बढ़ावा मिला’, रायसीना सम्मेलन में बोले जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2024। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने टोक्यो में ओआरएफ द्वारा रायसीना राउंडटेबल सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नए भारत के साथ लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आ रहा है। सम्मेलन के दौरान एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से जयशंकर ने संदेश दिया। उन्होंने कहा, जी20 की अध्यक्षता के दौरान हमने संरचनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आगे कहा, ग्लोबल साउथ काफी हद तक उत्पादक से उपभोक्ता बनकर रह गया है। इस स्थिति में भारत की प्रतिक्रिया आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर है।

जयशंकर ने आगे बताया कि इसके लिए मेक-इन-इंडिया पहल है, जो न केवल हमारी अपनी, बल्कि दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान केंद्रित करती है। इससे भारत में व्यापार करना भी आसान होगा। नए भारत ने अपना 5-जी स्टैक बनाया। कोविड वैक्सिन की खोज खुद की और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भी उतरने में सफल रहा।

प्रगति की दिशा में भारत
केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा, सरकार मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, अटल टिंकरिंग लैब्स और अटल इन्क्यूबेशन सेंटर जैसी कई राष्ट्रीय पहलों के माध्यम से रचनात्मक और नवीनीकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि इन पहलों का परिणाम भी स्पष्ट है। जयशंकर ने कहा, भारत पिछले कई वर्षों से प्रगति की दिशा में है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) वैश्विक नवीनीकरण सूचकांक में भारत 2015 में 81वें स्थान से बढ़कर 2023 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है। 

जयशंकर अपने वीडियो संदेश के माध्यम से बौद्धिक संपदा के अधिकारों के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में बौद्धिक संपदा अधिकार ने दुनियाभर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये अधिकारी न केवल निर्माताओं और अविष्कारकों को मान्यता देने का काम करते हैं, बल्कि नवीनीकरण को भी प्रत्साहित करते हैं। इससे सामाजिक और आर्थ्क उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

'बातचीत से ही मणिपुर में शांति संभव', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ये बताई हिंसा भड़कने की वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2024। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में बातचीत के जरिए ही शांति आ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाल हो […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार