जीई एयरोस्पेस ने HAL को सौंपी इंजन की चौथी यूनिट, LCA मार्क-1ए लड़ाकू विमानों में होगा इस्तेमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जीई-एफ404-आईएन20 इंजन की चौथी यूनिट सौंप दी है। यह आपूर्ति 2021 में किए गए ऑर्डर के तहत की गई है। यह इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क 1ए में इस्तेमाल किया जाएगा, जिन्हें आने वाले समय में भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाना है। जीई कंपनी को इस सौदे के तहत कुल 99 जीई-404 इंजन भारत को सौंपने हैं, जिसकी डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। तेजस मार्क-1ए को वायुसेना के पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान की जगह लाने की योजना है। तेजस एक सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जो हवाई रक्षा, समुद्री गश्त और हमले को अंजाम देने में सक्षम है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि अधिकृत संख्या 42 है। 

क्यों महत्वपूर्ण है सौदा?
भारतीय वायुसेना के पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान अब पूरी तरह से सेवा से बाहर किए जा चुके हैं। उनकी जगह भारतीय तकनीक से बने तेजस विमानों को शामिल किया जाएगा। इससे देश की रक्षा तैयारियों में मजबूती आएगी और दुश्मन देशों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इस परियोजना से देशभर की छोटी और मझली रक्षा कंपनियों (एसएमई) को भी बड़ा कारोबार मिलेगा।

स्वदेशी इंजन पर भारत कर रहा काम
भारत पहले से ही अपना स्वदेशी फाइटर जेट इंजन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए भारत की साझेदारी फ्रांस की कंपनी सफरान से की जा रही है। लक्ष्य है कि आने वाले समय में भारत को किसी विदेशी कंपनी पर निर्भर न रहना पड़े।

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख प्रशासन ने 'विच हंट' के आरोपों पर दिए जवाब, कहा- लद्दाख की जनता को उकसा रहे थे वांगचुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लेह 01 अक्टूबर 2025। लद्दाख संघ शासित क्षेत्र प्रशासन ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर भड़काऊ बयानबाजी और जनता को उकसाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एक बयान जारी कर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वांगचुक के खिलाफ कोई विच हंट (चुनकर निशाना बनाना) […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण