केजीएफ फेम कृष्णा जी राव का 70 साल की उम्र में निधन, यश के साथ फिल्म में निभाया था ये अहम किरदार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2022। साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। केजीएफ: चैप्टर 1 फेम दिग्गज कन्नड़ अभिनेता कृष्णा जी राव का निधन हो गया है। 70 वर्षीय अभिनेता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कथित तौर पर अभिनेता को उम्र संबंधित बीमारी के कारण बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़े में संक्रमण के कारण उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बीते बुधवार को अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

घबराहट होने के बाद हुए अस्पताल में भर्ती
कृष्णा जी राव हाल ही में एक दिन अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, जब उन्हें घबराहट और थकान महसूस होने लगी। आराम न मिलने पर उन्हें देर रात ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उनका काफी समय तक इलाज भी चला। वहीं, कुछ दिनों पहले उन्हें बेंगलुरु के सीता सर्कल के पास विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्म में क्या था किरदार?
‘केजीएफ’ के फैंस को पहले पार्ट में दिखाए गए एक अंधे बुजुर्ग का किरदार जरूर याद होगा, जिसे माइन के वर्कर्स मौत के घाट उतारने के लिए ले जाते हैं। तब रॉकी बुजुर्ग को बचाता है और माइन में काम कर रहे वर्कर्स के मन से गार्ड्स का डर भी निकाल देते है,जो उन पर जुल्म करते हैं। इस सीन के बाद ही फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है। इस अंधे बुजुर्ग का किरदार कृष्णा जी राव ने ही निभाया था। 

केजीएफ के बाद बढ़ी लोकप्रियता
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा जी राव ने अपने करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन ‘केजीएफ’ के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई और पहला पार्ट आने के बाद उन्होंने लगातार 30 फिल्मों में काम किया। वहीं, कुमार द्वारा निर्देशित की गई कॉमेडी फिल्म नैनो नारायणपुर में मुख्य अभिनेता थे। यह फिल्म तेलुगु में भी बन रही है।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 10 दिसंबर 2022। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय