श्रीनगर में आज से जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग,  26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश का अलर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 22 मई 2023। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से शुरू हो रहे G-20 समिट की बैठक से ठीक पहले प्रशासन ने कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। सुरक्षा कारणों के चलते G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (DWG) का अब गुलमर्ग दौरा रद्द कर दिया गया है। विदेशी मेहमानों की यात्रा के शैड्यूल में पहले उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग स्थित फेमस स्की रिसॉर्ट और दाचीगाम वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जाने का कार्यक्रम तय था।

सूत्रों के मुताबिक, 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश के खुलासे के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया। श्रीनगर स्थित एस.के.आई.सी.सी. में 22 से 24 मई तक जी-20 की बैठक होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठनों ने गुलमर्ग में जी-20 के दौरान 26/11 जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची है। अप्रैल महीने में सुरक्षा एजैंसियों ने ओवरग्राऊंड वर्कर फारूक अहमद वानी को अरैस्ट किया था जो गुलमर्ग के होटल में ड्राइवर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि ओवर ग्राऊंड वर्कर ISI से सीधे संपर्क में था।

दो से तीन जगह हमले की साजिश-सूत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, G-20 बैठक के दौरान दो से तीन जगह हमले की साजिश थी। इसके अलावा मेहमानों को बंधक बनाने का भी प्लान था। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजैंसियों ने कथित तौर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्कूलों को निशाना बनाकर संभावित आतंकी हमले की चेतावनी दी थी, जिसके बाद प्रशासन को केंद्र शासित प्रदेश के कुछ स्कूलों को कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रखने का आदेश देना पड़ा।

पुलिस और CRPF ने बढ़ाई पैट्रोलिंग

तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए झेलम और डल झील में मरीन कमांडो फोर्स (MCF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो के साथ G-20 पर्यटन ट्रैक बैठक के स्थल SKICC में और उसके आस-पास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे शहर में हाई-टेक ड्रोन से निगरानी की जाएगी जबकि कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास क्लोज सर्किट टैलीविजन (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं। श्रीनगर में पुलिस और CRPF ने पैट्रोलिंग बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

'वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मूल मंत्र'  पापुआ न्यू गिनी में बोले पीएम मोदी-  हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार की तरह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2023। पापुआ न्यू गिनी में सोमवार को तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत बहुपक्षवाद में विश्वास करता है और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत का समर्थन करता […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक