भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ रही घुसपैठ, बीएसएफ ने धरे 744 घुसपैठिए, इनमें 112 रोहिंग्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अगरतला 02 जनवरी 2024। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कितने बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में बीएसएफ ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या शामिल हैं। ये सभी लोग गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। बीते साल का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 2022 में बीएसएफ ने 369 और साल 2021 में 208 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। 

बीते तीन साल में तेजी से बढ़ी घुसपैठ
बीएसएफ ने घुसपैठियों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामान जैसे प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा, याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर आदि भी बरामद किए। इनकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। साथ ही साल 2023 में भारत बांग्लादेश सीमा पर चार किलो सोना भी बरामद किया गया है। बीएसएफ ने बताया कि ‘साल 2023 में बीएसएफ ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या, 337 बांग्लादेशी और 295 भारतीय शामिल हैं। बीते तीन साल में यह बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार घुसपैठियों की सबसे बड़ी संख्या है।

Leave a Reply

Next Post

नए साल में ऋषि सुनक का ऐलान, ब्रिटेन में लाखों भारतीयों को लगा बड़ा झटका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 02 जनवरी 2024। नए साल की शुरूआत पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने लाखों की तादाद में रह रहे प्रवासियों को बड़ा झटका दिया है। माइग्रेंट्स की बढ़ती संख्या में भारी इजाफे के कारण ब्रिटेन ने अपने वीजा नियमों को सख्त बना दिया है। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए