टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानंद ने अपने मुकाबले जीते

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026। अर्जुन एरिगैसी ने जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हराकर टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर पायलट में अपना मैच जीता। वहीं, आर. प्रज्ञानंद ने नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया। प्रज्ञानंद की जीत के साथ ही उनकी बहन आर. वैशाली के साथ होने वाला संभावित मुकाबला टल गया।

एरिगैसी ने पहले दिन का मुकाबला 11.5-8.5 से जीता था। फॉरेस्ट ने बुधवार को वापसी करते हुए दूसरे दिन 12-8 से जीत हासिल की। इससे नौवें से 12वें स्थान के लिए आर्मागेडन में एक निर्णायक मुकाबला हुआ। काले मोहरों से खेलते हुए, वैन फॉरेस्ट ने टाई-ब्रेक में ज्यादातर समय जीत की स्थिति बनाए रखी। लेकिन उन्होंने 34वें मूव पर अपना फायदा गंवा दिया। इसका फायदा एरिगैसी को मिला और भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल कर ली।

दिन में पहले, भारतीय खिलाड़ी अपने चार ब्लिट्ज गेम में से दो और एक फास्ट क्लासिक मुकाबला हार गए थे। उन्हें दो रैपिड गेम में से एक में जीत मिली, जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा। एरिगैसी अब नौवें स्थान के लिए मैच में हाइक एम. मार्टिरोसियन से भिड़ेंगे।

आर. प्रज्ञानंद ने उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव को हराकर 21वें स्थान के लिए मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। फास्ट क्लासिक गेम से पहले वह 3.5-8.5 से पीछे चल रहे थे, लेकिन काले मोहरों से खेलते हुए जीत के साथ वापसी की और दिन का स्कोर 11.5-8.5 कर दिया। अब उनका सामना अभिमन्यु मिश्रा से होगा। अगर प्रज्ञानंद यह मुकाबला हार जाते, तो उन्हें 23वें और 24वें स्थान के लिए वैशाली के खिलाफ खेलना पड़ता। प्रज्ञानंद ने कहा कि बहन के खिलाफ मैच टलना मेरे लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा, “जब आप जीतते हैं, तो यह अच्छा होता है। मेरे लिए यह जीत की खुशी से ज्यादा राहत की बात है कि मैंने अपनी बहन के साथ खेलने से परहेज किया, क्योंकि जब आप देखते हैं, तो आप जिस चीज के लिए खेल रहे हैं, वह बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी नोडिरबेक जैसे मजबूत खिलाड़ी को हराना अच्छा लगा।”

Leave a Reply

Next Post

2000 साल पहले चांदी के सिक्कों के बदले मिलता था ये मसाला

शेयर करेआज भी दूर करता है शरीर की कई परेशानियां इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी इनका खास महत्व रहा है। ऐसा ही एक मसाला है पीपली, […]

You May Like

बलरामपुर में कोहरे के कारण बाइकों में भिड़ंत, पांच युवकों की मौत....|....सीजी पीएससी की कॉपी से गायब मिले 4 पन्ने....|....आरोपी दीपक टंडन और पत्नी बरखा से आमने-सामने पूछताछ करेगी पुलिस....|....संपत्ति कर वसूली पर देवास नगर निगम को हाईकोर्ट का झटका....|....भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....अखाड़ों की सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग....|....2000 साल पहले चांदी के सिक्कों के बदले मिलता था ये मसाला....|....टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानंद ने अपने मुकाबले जीते....|....टाइम मैगजीन के कवर पेज पर होगी शाहरुख के बेटे की तस्वीर....|....युद्ध की आहट: ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा