बाप-बेटे की जोड़ी ने किया कमाल

इंडिया रिपोर्टर लाइव
मुंबई, 19 नवंबर 2026।अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है। उन्हें ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर जगह मिली है। आर्यन को ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में शानदार निर्देशन के लिए यह स्थान मिला है। वही आर्यन के पिता और अभिनेता शाहरुख खान ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
आर्यन को क्यों मिला कवर पेज?
‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ ऐसी हस्तियों को चुनता है, जिन्होंने एक किसी नए दृष्टिकोण को समाज तक पहुंचाया हो। आर्यन खान की की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फिल्म निर्माण के नए पहलू को युवा दर्शकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बनाया। सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया था।
कौन है ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ का हिस्सा?
आर्यन खान के अलावा ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पर पायल कपाडिया हैं, जो अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट’ के लिए जानी जाती हैं। थेजा रियो हैं, जिनकी पहली फीचर फिल्म ‘अंग’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहचान मिली थी। 2024 में, पायल ने अपनी पहली फिक्शन फीचर फिल्म के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता।
किस नंबर पर है शाहरुख खान?
ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की यह लिस्ट वैराइटी ने जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान ने मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गजों के साथ जगह बनाई है। शाहरुख खान को सूची में 92वां स्थान मिला है। टॉप 5 में मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। उनके बाद हम्फ्री बोगार्ट दूसरे नंबर पर, चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें नंबर पर हैं।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में
आर्यन की पहली निर्देशित फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर सितंबर 2025 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। सात एपिसोड की इस सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्यात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें इसकी प्रतिद्वंद्विता, सेलिब्रिटी कल्चर्र और फिल्मी सितारों के व्यवहार को जताया गया है।


