हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में ‘गदर 2’ की शूटिंग जोरों पर, हसीन वादियों में यूं नजर आईं ‘सकीना’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 दिसम्बर 2021 । बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में शूटिंग कर रही हैं. ‘गदर 2’ में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी नजर आने वाली है.  फिल्म में उनके साथ काम कर रहे एक्टर सनी देओल भी उनके साथ इस समय पालमपुर में हैं. इस दौरान अमीषा पालमपुर की प्राकृतिक खूबसूरती देख बेहद एक्साइटेड हैं. पालमपुर के खूबसूरत पहाड़ों के बीच से अमीषा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यहां के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं.

पालमपुर में चल रही है ‘गदर 2’ की शूटिंग

अमीषा पटेल ने ट्वीट कर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पालमपुर की खूबसूरत वादियां और वहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है. वीडियो शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा है, ‘पालमपुर की सुबह एक वीडियो जरूर डिजर्व करती है.. 6.40 बजे .. प्रकृति की सुंदरता… कंपकंपाती ठंड लेकिन बेहद शांत.’ इस वीडियो में अमीषा किसी पुल पर खड़ी सामने झर-झरकर बहते पानी और खूबसूरत वादियों को निहार रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में प्रार्थना की आवाज सुनाई दे रही है. फैंस इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए पालमपुर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. 

विवाद में फिल्म गदर 2

बता दें कि लंबे समय बाद अमीषा पटेल बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. अमीषा फिल्म गदर 2 के दूसरे कलाकारों के साथ पालमपुर में शूट कर रही हैं. वहीं इस फिल्म को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है. दरअसल फिल्म की शूटिंग पालमपुर के जिस घर में हुई है वहां पर पैसों के लेन-देन को कुछ विवाद खड़ा हो गया है. खबरों के मुताबिक शूटिंग के दौरान वहां बने चाय के बागान को नुकसान पहुंचा है. वहीं घर के मालिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें पूरे पैसे नहीं दिए गए, साथ ही उनकी अनुमति लिए बिना ही घर के दूसरे हिस्से में शूटिंग की गई.

Leave a Reply

Next Post

कवासी लखमा के बयान से गरमाई सियासत, कहा था चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों का काफी समर्थन मिला, बाद में दी सफाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है। सभी जगह जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जीत की खुशी जाहिर करते हुए फिसली जुबान ने चुनाव पर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल