LAC पर चीन ने तैनात कर रखे हैं अपने विमान, जवाब देने के लिए IAF तैयार: एयरफोर्स चीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। भारतीय वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट तीन एयरबेस पर चीन ने अपने विमान तैनात कर रखे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रैगन लगातार अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सीमा पर बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत लगातार पैनी निगरानी कर रहा है और जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना ने 89वीं वर्षगांठ पर यह बात कही है। उन्होंने कहा, ”वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति यह है कि चीनी वायु सेना अभी भी एलएसी की अपनी तरफ के तीन हवाई अड्डों पर मौजूद है। हम अपनी तरफ से पूरी तरह से तैनात और तैयार हैं। लद्दाख के पास चीनी वायु सेना की क्षमताओं के बारे में पूछे जाने पर IAF चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि कई ऊंचाई वाले मिशनों को लॉन्च करने की चीन की क्षमता कमजोर रहेगी।

उन्होंने कहा, ”पूर्वी लद्दाख में चीन की वायु सेना अभी भी है। चीन ने काफी हद तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बढ़ाया है, इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हो सकता है कि वह अपनी सेना को जल्दी तैनात कर दें लेकिन हम पर इसका कोई असर नहीं होगा। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा, ”कोविड की दूसरी लहर में हमारे ट्रांसपोर्ट फ्लीट ने मेडिकल सप्लाई और ऑक्सीजन को 18 देशों से लाने और ले जाने का काम किया। इसमें हमारी वायु सेना ने क़रीब 1100 घंटों की उड़ान भरी और भारत में ही 2600 घंटों की उड़ान भरी।’

Leave a Reply

Next Post

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, दिल्ली सरकार ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए आवेदन मानदंडों में दी ढील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए जरूरी पी-10 लाइसेंस (P-10 License) के लिए आवेदन करने के मानदंडों में ढील दी है। इसके तहत आयोजन की योजना बनाने वालों […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस