शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, दिल्ली सरकार ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए आवेदन मानदंडों में दी ढील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए जरूरी पी-10 लाइसेंस (P-10 License) के लिए आवेदन करने के मानदंडों में ढील दी है। इसके तहत आयोजन की योजना बनाने वालों को कार्यक्रम से सात दिन पहले परमिट लेने और छह दुकानों से शराब खरीदने की अनुमति दी गई है।

दिल्ली में किसी भी पार्टी, समारोह, शादी और विशिष्ट परिसर के अंदर ऐसे अन्य आयोजनों में शराब परोसने के लिए पी-10 लाइसेंस आवश्यक होता है जिसमें सार्वजनिक पार्कों को छोड़कर कुछ शर्तों के साथ फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, मोटल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि छूट 30 नवंबर तक लागू रहेगी। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे पहले, पी 10 लाइसेंस मांगने वाले किसी भी व्यक्ति को आयोजन से दो दिन पहले लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता था और वह केवल तीन दुकानों से भारतीय और विदेशी शराब खरीद सकता था। आबकारी विभाग द्वारा पिछले सप्ताह जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि पी-10 लाइसेंस कार्यक्रम या पार्टी से सात दिन पहले मांगा जा सकता है और आवेदक छह दुकानों से शराब खरीद सकता है। सर्कुलर में कहा गया है कि छूट 30 नवंबर तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि छूट का मतलब है, पार्टी के आयोजनकर्ताओं के पास कार्यक्रम आयोजित करने और उनके निपटान के लिए अधिक समय होगा और लाइसेंस प्राप्त करने में किसी भी लास्ट टाइम की गड़बड़ी को दूर किया जा सकेगा।

पी-10 लाइसेंस रखने की शर्तों में 25 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों को शराब न परोसना और दिल्ली में अधिकृत स्रोतों से शराब खरीदना शामिल हैं। कोई व्यक्ति या संगठन पी-10 लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन या आबकारी विभाग और निर्दिष्ट शराब की दुकानों के माध्यम से आवेदन कर सकता है। अधिकारी ने कहा कि किसी व्यक्ति को अपने मेहमानों और परिवार के सदस्यों को अपने आवास पर शराब परोसने के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते कि शराब नौ लीटर की निर्धारित सीमा के भीतर हो। 

Leave a Reply

Next Post

13 दिनों से धीमी पड़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, पीएम मोदी के बर्थ डे पर लगे थे रिकॉर्ड 251 करोड़ टीके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अक्टूबर 2021। देश में एक दिन के भीतर ढाई सौ करोड़ टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाने के बाद 13 दिनों से टीकाकरण की रफ्तार मंद है। बीते 20 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक हर दिन देश में औसतन 68.38 लाख टीके […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक