संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने दिलाई सत्य निष्ठा व ईमानदारी की शपथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 27 अक्टूबर 2020। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों ने ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने उन्हें शपथ दिलाई।

भारत सरकार केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका विषय ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ है। आज इस सप्ताह के प्रथम दिन अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रतीज्ञा ली कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, रिश्वत नहीं लेंगे न ही देंगे। पारदर्शिता से जनहित का कार्य करेंगे और निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी में देंगे। शपथ कार्यक्रम कोविड-19 के लिये भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा तथा कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गौठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास - कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर

शेयर करेगोधन न्याय योजना के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 27 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने गोधन न्याय योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के दस-दस गौठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि 72 […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग