राकेश टिकैत बोले: हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ, बाकी बचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 21 नवंबर 2021। गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मैं लखनऊ जा रहा हूं, 22 तारीख को लखनऊ में महापंचायत है। कृषि क़ानून वापस हुए है। हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ है, बचे हुए मुद्दे अभी बाकी है। किसानों पर दर्ज़ मुकदमें और जिन किसानों की मृत्यु हुई ये मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।

इससे पहले, शनिवार को तीन कृषि कानूनों पर रार खत्म होने के बाद अब किसान नेता राकेश टिकैत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून, बिजली अमेंडमेंट बिल और अन्य मामलों पर डट गए हैं। उन्होंने 22 को लखनऊ में होने वाली पंचायत के असमंजस को भी खत्म कर दिया। किसानों से आह्वान किया कि कोई भी सरकार के भम्र में न रहे क्योंकि किसान आंदोलन खत्म करने को लेकर तेजी से भम्र फैलाया जा रहा है। 22 नवंबर को लखनऊ की पंचायत में एमएसपी पर गारंटी कानून, अजय टेनी की गिरफ्तारी और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। सरकार भी अब माहौल बनाकर टेबल पर बातचीत के लिए आए। तीन कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद यूपी गेट पर आसपास के जिलों के किसानों की संख्या बढने लगी है। कानून वापसी की घोषणा पर शुक्रवार को किसानों ने आंदोलन स्थल पर जश्न मनाया था। शनिवार को भी किसान खुशी जाहिर करते दिखे।

इस बीच आंदोलन मंच पर किसानों ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर कीर्तन किया। इससे पहले राकेश टिकैत, जगतार बाजवा और अन्य किसानों ने गुरुनानक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने सख्त लहजे में कहा कि किसान मांगें पूरी न होने तक घर वापस नहीं जाएगा। देश के प्रधानमंत्री ने टीवी पर आकर किसानों से घर लौटने की अपील कर दी। लेकिन किसान अपना अधिकार मांग रहा है। उन्होंने कहा कि टेबल पर बातचीत होगी तो बाकी मुद्दों पर चर्चा और कमेटी बन जाएगी। उन्होंने सरकार पर किसानों को बांटने का भी आरोप लगाया। कहा कि गांव में गोदाम और मंडी की जमीनें बेच दी गईं, लेकिन किसानों को समझा नहीं पाए। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार को साफ मन से काम करना चाहिए। सरकार जिस तरह शहद से भी मीठी बातें कर रही है, वो समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि इसमें कोई न कोई योजना जरूर है।

26 नवंबर को यूपी गेट पर महापंचायत 

किसान नेता ने आरोप लगाया कि किसानों की फसलें आधे रेट में लुट रही हैं। खेती की बुआई से लेकर पूरे दाम भी अन्नदाता को नहीं मिल पाते। उन्होंने कहा कि लड़ाई अधूरी है। राकेश टिकैत के मुताबिक 26 नवंबर को यूपी गेट पर महापंचायत होगी। महापंचायत को लेकर किसान लगातार सोशल मीडिया पर संगठन व पदाधिकारियों को मेसेज भेजते रहें। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 21 नवंबर 2021। मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी केवल भोपाल औऱ इंदौर में यह सिस्टम लागू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां