आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की। उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

दरअसल अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने भी आया था। जिसके बाद अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की है। वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’

Leave a Reply

Next Post

पानीपत में दरिंदगी: हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाया, चार महिलाओं से दुष्कर्म, एक की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पानीपत (हरियाणा) 21 सितम्बर 2023। पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को खेत में रह रहे प्रवासी मजदूरों के घर बदमाश घुस गए। जहां पर उन्होंने पिस्तौल के बल पर परिवार वालों के साथी मारपीट की और रुपये छीने। इसी दौरान […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक