UP Election 2022 : सीएम योगी के सलाहकार से क्रिकेटर सुरेश रैना ने कर दी ये बड़ी मांग,

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2022। अगले चंद दिनों में उत्तर प्रदेश समेत समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके पहले राजनीतिक दल खूब चुनावी वादे कर रहे हैं। योगी सरकार ने हाल के दिनों में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। ऐसे ही एक काम की जानकारी सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की। वह देवरिया स्थित भुजौली पहुंचे थे। यहां एक क्रिकेट स्टेडियम प्रस्तावित है। शलभ मणि ने इस दौरान यहां के खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए ट्विटर पर फोटो शेयर की। लिखा, ‘क्रिकेट के क्षेत्र में देवरिया का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे नौजवान साथियों से भुजौली स्थित प्रस्तावित स्टेडियम में आज मुलाकात हुई। उनका उत्साहवर्धन किया। सभी के प्रयासों से यह स्टेडियम देवरिया में खिलाड़ियों की फैक्ट्री बन सकता है। शुभकामनाएं।’

रैना ने पूछ लिया ये सवाल

शलभ के इस ट्विट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नाम रोशन करने वाले सुरेश रैना ने कमेंट करके पूछा, ‘गाजियाबाद कब होगा सर?’ सुरेश के कहने का मतलब ये था कि गाजियाबाद में कब इस तरह का स्टेडियम बनेगा? रैना के इस सवाल पर बिना देर किए शलभ मणि ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आपने कहा है तो पुरजोर प्रयास होगा। आप यूपी के गौरव हैं।’ आगे अंग्रेजी में लिखा, ‘मुस्कुराती आंखों से मुस्कुराता चेहरा’

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के चलते पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद, कई और प्रतिबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 04 जनवरी 2022। कोरोना के बढ़ते केसों से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने भी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। राज्य में 4 जनवरी से स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा 4 जनवरी से रात […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल