जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में गिरी क्रूजर, 7 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

किश्तवाड़ 24 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना के एक क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  अधिकारियों के मुताबिक, घटना डांगदुरु बांध स्थल पर हुई। किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि सात लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। 

घटना की जानकारी होने के बाद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीसी यादव से सड़क हादसे के बारे में बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सात लोगों की मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।  

Leave a Reply

Next Post

एमपी की दो आयशा को यूपीएससी में 184वीं रैंक, दोनों का एक ही रोल नंबर, दोनों का दावा- मेरा हुआ सिलेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 24 मई 2023। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि एक ही रोल नंबर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग