विधानसभा चुनाव: 5 राज्यों में तैनात की जाएगी सीआरपीएफ, राज्य पुलिस की 250 कंपनियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा और राज्य पुलिस बलों की अनुमानित 250 कंपनियां तैनात किए जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नक्सल खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए केवल छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत सात नवंबर को 20 सीटों और 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) तैनात किए जाने वाले बलों की तैनाती का समन्वय करेगा। बलों की टुकड़ियों में अन्य राज्यों की कुछ विशेष पुलिस इकाइयों के अलावा सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जैसे बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) इन राज्यों में पहले से मौजूद अपनी इकाइयों के अलावा अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती करेगा जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियानों के लिए लगभग 25-30 बटालियन को स्थायी रूप से तैनात किया है। 

सूत्रों ने बताया कि अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य बल चुनाव साझेदारी कर अन्य इकाइयां तैयार करेंगे ताकि अगले माह होने वाले पांच राज्यों में तैनाती के लिए कुल 250 कंपनियां उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि कुछ और इकाइयों को तैयार रखा जाएगा तथा अक्टूबर के अंत तक उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एक सीएपीएफ इकाई में लगभग 70-80 जवान होते हैं जबकि एक बटालियन में यह संख्या लगभग 1,000 के करीब होती है। 

Leave a Reply

Next Post

फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे भारत में लोग, इजरायल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। इजरायल और हमास जंग को पूरी दुनिया की लड़ाई बन चुकी है। इजरायल का दावा है कि जंग की इस स्थिति में 80 देश उनके साथ खड़े है। इस बीच भारत के दो शहरों चेन्नई और कोलकाता में इजरायल के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग