विश्व की प्रगति और मानवता को बचाने के लिए अपनाना होगा भारतीय फार्मूला : मीनाक्षी लेखी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की भारत की अध्यक्षता में चल रहे समारोहों से जुड़ी बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज प्रदर्शनी का उद्घाटन किया व बैंक नोट में दर्शाए गए विरासत स्थलों पर प्रकाश डाला ।  प्रदर्शनी सदस्य देशों के बैंकनोटों पर प्रदर्शित विश्व विरासत पर केंद्रित रही। प्रदर्शनी में जी-20 सदस्य देशों के कई बैंक नोटों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर  श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने बौद्ध विरासत को दर्शाने वाली दो पेंटिंग मीनाक्षी लेखी को सौंपी। इसमें उनके संबंधित देशों के यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों को दर्शाया गया था। 100 डॉलर के नोट से लेकर फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस हॉल, यूनाइटेड किंगडम के पांच पाउंड के नोट और वेस्टमिंस्टर एबे के एक हिस्से के साथ ब्राजील और अर्जेंटीना के करेंसी नोट, दोनों में इगुआज़ो नेशनल पार्क की तस्वीर है जो दोनों देशों के बीच की सीमा पर स्थित है इसे प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति केवल शांति की भाषा बोलतीं हैं और सद्भाव की सभी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ातीं हैं । मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अगर दुनिया को आगे बढ़ना है, मानवता को बचाना है तो रतीय फार्मूला   ‘वसुधैव कुटुंबकम’  को अपनाना होगा। उन्होंने आगे कहा,’हाल के दिनों में दुनिया में दुख और पीड़ा आई ।सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 

अगर दुनिया को आगे बढ़ने और प्रगति करने की जरूरत है, तो हम सभी को विश्व शांति के लिए एक साथ आने की जरूरत है।’ जी-20 सदस्य देशों के विश्व धरोहर स्थलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुद्रा प्रदर्शित करने के विचार पर लेखी ने कहा, ‘हालांकि मतभेद हैं  लेकिन सभी देशों और सही सोच वाले लोगों के बीच बहुत बड़ी समानता भा है। जी-20 देश शक्तिशाली देशों का एक समूह है जो यूनेस्को द्वारा घोषित लगभग 70 प्रतिशत विश्व धरोहर स्थलों की मेजबानी करता है। विश्व विरासत का संरक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है क्योंकि यह अगली पीढ़ियों को याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने कितनी महानता हासिल की थी.’ अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी ‘बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज’ रविवार, 9 जुलाई तक प्रदर्शित होगी. प्रदर्शनी का संचालन विद्वान रुक्मिणी दहानुकर द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूसीसी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सभी पार्टियों का मिलेगा समर्थन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि राजस्थान में लोगों को अशोक गहलोत सरकार की नीतियां पसंद नहीं आ रही […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर