‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ और ‘छत्तीसगढ़ी युवा’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता

indiareporterlive
शेयर करे

10 जनवरी तक कराए जा सकता है ऑनलाइन पंजीयन

100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार

सभी प्रतिभागियों को मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

राष्ट्रीय युवा दिवस के परिप्रेक्ष्य में जनसम्पर्क विभाग का आयोजन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 जनवरी 2021। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट  http://jansampark.cg.gov.in  या  http://dprcg.gov.in  में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कहीं और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 100 स्लोगन के लिए प्रतिभागियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 जनवरी 2021। छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान