प्रयागराज में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पिता गंभीर रूप से घायल, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज 13 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई, जबकि बदमाशों के हमले में पिता गंभी रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के चेक पूरे मियां खुर्द गांव में मंगलवार देर रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ पुत्र मलई पटेल के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने बजरंग बहादुर की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर दी। बदमाशों के हमले में बजरंग बहादुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने घर के अंदर लूटपाट की और फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी नतिनी अंशिका (6) जब सुबह गांव में पहुची और लोगों को बताया कि दादा-दादी नहीं उठ रहे हैं तब गांव वाले पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। बजरंग बिजली मिस्त्री है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Next Post

अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: घर पहुंचा शहीद जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन में रो पड़ा पूरा गांव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कपूरथला(पंजाब) 13 अक्टूबर 2021। नायब सूबेदार जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पंजाब के कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव में उनके आवास पर पहुंचा। 11 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जसविंदर सिंह शहीद […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस