आबकारी विभाग ने पकड़ी 38 लाख की अवैध शराब, आरोपी रिमांड पर भेजा गया

indiareporterlive
शेयर करे

ढिलाई बरतने वाले आबकारी अधिकारी लाईन अटैच

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 मार्च 2021। आबकारी विभाग द्वारा 9 मार्च को उरकुरा में अवैध रूप से भण्डारण की गई शराब जप्त कर संबंधितों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की गंभीरता तथा खमतराई क्षेत्र के प्रभारी आबकारी अधिकारियों के शिथिल नियंत्रण को देखते हुए खमतराई वृत्त की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीप महीष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त में पदस्थ अनिल मित्तल, आबकारी उप निरीक्षक को जिले से हटाकर क्रमशः संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर में संलग्न (अटैच) किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध पृथक से आगामी कार्यवाही की जा रही है। 

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मार्च को उरकुरा, थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत आरोपी हेमन दास दक्खानी पिता स्वर्गीय जीवत राम दक्खानी उम्र 43 वर्ष साकिन तिल्दा कैम्प पुरानी पानी टंकी के पीछे थाना तिल्दा के कब्जे से बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एफ.एल. 0767 में अंग्रेजी शराब रॉयल डिलक्स 15 पेटी तथा मनीष सजवानी के गोदाम उरकुरा जिसे आरोपी हेमन दास द्वारा किराए पर लिया हुआ है, के द्वारा अवैध रूप से रखी गई शराब ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 200 पेटी, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की अंग्रेजी शराब 72 पेटी, ब्लूस्टार डिलक्स व्हिस्की 10 सफेद प्लास्टिक बोरी में, कैप्टन ब्लू रिजर्व व्हिस्की 5 प्लास्टिक सफेद बोरी में तथा रॉयल डिलक्स अंग्रेजी शराब 05 प्लास्टिक बोरी में कुल मात्रा लगभग 2703.600 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग 38 लाख 23 हजार 920 रूपए है, को जप्त किया जाकर आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Next Post

हर घर में पाईप लाईन पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य 2024 तक होगा पूरा

शेयर करेजल जीवन मिशन अभियान का आगाज इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 11 मार्च 2021। जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक एस. प्रकाश ने आज लोककला, साहित्य, संस्कृति और फिल्मों से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधियों से राज्य की महत्वाकांक्षी योजना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल