दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ MI ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 205 रन बना सकी। मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। 

डेथ ओवर्स में डेविड-शेफर्ड ने लूटे 96 रन
एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड (45 रन*) और रोमारियो शेफर्ड (39 रन*) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। 

टी20 क्रिकेट में जीता 150वां मैच
मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें
मुंबई इंडियंस – 150
चेन्नई सुपर किंग्स – 148
भारतीय टीम – 144
लंकाशायर – 143
नॉटिंघमशायर – 143

मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी
यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है। 

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा- ये मोदी की गारंटी है, बस्तर में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बस्तर 08 अप्रैल 2024। आमाबाल सभा में पीएम मोदी ने कहा, मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया। कांग्रेस के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल