विक्रांत सिंह राजपूत और यामिनी सिंह की फिल्म “ससुराल का गुलाम” का ट्रेलर आउट, फैंस हुए विक्रांत की अदाकारी के कायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

मुंबई 07 अप्रैल 2024। भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत और भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह स्टार फिल्म ससुराल का गुलाम का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह B4U भोजपुरी रिलीज किया गया है जो 4 मिनट 26 सेकंड का है। इस फिल्म का निर्माण B4U मोशन पिक्चर के द्वारा हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर से किया गया है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल है जबकि निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी है, जिन्होंने बताया कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बात करें फिल्म ससुराल का गुलाम के कहानी की तो ट्रेलर से मालूम पड़ता है कि यह उसे बेटे की कहानी है, इसके माता-पिता ने अपने जीवन संघर्षों से उसे बड़ा किया और यह ख्वाब देखा कि वह उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा। मगर बेटा बड़ा होने के साथ-साथ स्टेटस की चका चौंध में अपने माता-पिता और बहन को ही नीच समझता है और शादी एक बड़े घराने में करता है, जहां वह घर जमाई बन जाता है। इस स्टोरी लाइन पर बनी फिल्म के संवाद और इमोशंस बेहद प्योर लग रहे हैं। फिल्म का डायलॉग और संगीत भी फिल्म की कहानी को सपोर्ट करते हैं। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और यामिनी सिंह के साथ सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है।

वहीं, फिल्म “ससुराल का गुलाम” को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह फिल्म आज समाज की हकीकत है और इस किरदार को जीवंत करने में हमने बेहद मेहनत किया है। उम्मीद है कि लोगों को हमारी यह फिल्म पसंद आएगी। उन्होंने इस फिल्म को भोजपुरी की प्रतिनिधि फिल्म बताया और कहा कि ऐसी फिल्में भोजपुरी के ग्राफ को बढ़ाने वाली हैं और इसके लिए मैं तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जब भी सिनेमाघर में आएगी तब मैं अपने भोजपुरी के तमाम दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप सब परिवार फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया हमें सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर दें।

आपको बता दें कि ससुराल का गुलाम में विक्रांत सिंह और यामिनी सिंह के साथ रजनीश झा, अनीता रावत, अमित शुक्ला, श्वेता वर्मा, विद्या सिंह, केके गोस्वामी, राकेश बाबू, दीपिका सिंह और आशुतोष मुख्य भूमिका में है जबकि बाल कलाकार के रूप में मास्टर श्रेयांश यादव ढोलू नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। संगीतकार ओम झा हैं और गीतकार अरविंद तिवारी के साथ प्यारेलाल यादव हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतमने की है। कल संजय कुमार और संकलन नागेंद्र यादव ने किया है।

Leave a Reply

Next Post

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ गाना "डिफेंडर" से मचाया धमाल, अब यह हो रहा वायरल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा मुंबई 07 अप्रैल 2024। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख की जोड़ी ने अपने नए गाने “डिफेंडर” से धमाल मचा दिया। यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया और अभी यूट्यूब पर म्यूजिक क्षेत्र में 23 नंबर पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं