सरकार की धोखेबाजी के कारण महिलाओं की दीपावली फीकी – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 07 नवंबर 2026। सरकार की धोखेबाजी के कारण महिलाओं की दीपावली फीकी हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार के आने के बाद भाजपा सरकार महिलाओं को भूल गयी। बेरोजगार महिलाएं कैसे दीवाली मनाये?
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार की बदनीयती के कारण प्रदेश की 3 लाख से अधिक  महिलाएं जो स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार प्राप्त करती थी, बेरोजगार हो गयी है। भाजपा सरकार चुनाव में वादा करने के बाद उनको काम नहीं दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था पूरे प्रदेश में महिला समूहों को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा। सरकार में आने के बाद इसको भूल गए। जब विपक्ष और महिलाओं ने मांग किया तब एक साल पहले घोषणा किया कि पहले 6 जिलों में महिलाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में काम देंगे, फिर सभी जिलों में देंगे। ढाई साल हो गया सिर्फ रायगढ़ जिले के कुछ प्रोजेक्ट में केवल 10 समूहों को एवं दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा ब्लॉक में काम दिया गया, पूरे जिले में नहीं। सभी 6 जिले की महिलाएं आज भी काम के इंतजार में है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जब 6 जिले में ढाई साल में काम नहीं दे पाए, तब पूरे प्रदेश में क्या देंगे? यह सरकार की बदनीयती है। गौठान और रीपा बंद करने के कारण बस्तर में मिलेट्स और वनोपज के वैल्यू एडिशन के काम को बंद करने के कारण भी हजारों महिला स्व सहायता समूहों की लाखों महिलाओं का काम भाजपा सरकार ने छीना है। दीपावली का त्योहार में महिलाओं के घर में बेरोजगारी का अंधेरा रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

18 लाख नए पीएम आवास देने में नाकाम भाजपा सरकार: कांग्रेस

शेयर करेसांसद संतोष पांडेय गरीबों को गुमराह करना बंद करें इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 07 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी की गारंटी के तहत गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का वादा पूरा करने में पूरी तरह विफल […]

You May Like

भारतीय वायुसेना ने बनाया नया रिकॉर्ड....|....फिल्म 'रामायण' में रावण की आवाज बने अभिनेता शरद केलकर....|....दिवाली पर ओवरईटिंग से बचने के तरीके....|....सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी....|....इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में....|....अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में....|....जिला जेल में सलाखों के पीछे हुनर की नई पाठशाला....|....अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी सरपंच गिरफ्तार, भेजा जेल....|....एआई तकनीक से तस्वीरें बदल ब्लैकमेल करने वाला वेब पोर्टल संचालक गिरफ्तार....|....45000 रिश्वत लेते रेलवे का वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार