एलन मस्क ने दो दिन में गंवाए 22 अरब डॉलर, अंबानी-अडानी को भी लगा झटका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2023। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नैटवर्थ में गिरावट का सिलसिला हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार को उनकी नैटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई थी जबकि शुक्रवार को उन्हें 5.81 अरब डॉलर की चपत लगी। इस तरह दो दिन में उनकी नैटवर्थ में करीब 22 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडैक्स के मुताबिक मस्क की नैटवर्थ अब 204 अरब डॉलर रह गई है। टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नैटवर्थ गिरी है। इस कंपनी के शेयरों में दो दिन में करीब 13 प्रतिशत गिरावट आई है। इलैक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के नैट प्रॉफिट में चालू फाइनैंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में 44 प्रतिशत गिरावट आई है। नतीजों की घोषणा के बाद से उसके शेयरों में गिरावट आ रही है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडैक्स के मुताबिक शुक्रवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में सबकी नैटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के दूसरे नंबर के रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नैटवर्थ में 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नैटवर्थ अब 153 अरब डॉलर रह गई है। एमेजॉन के फाऊंडर जैफ बेजोस ने 3.30 अरब डॉलर गंवाए और उनके खाते में अब 149 अरब डॉलर रह गए हैं। इसके साथ ही बिल गेट्स, लैरी पेज, लैरी एलिसन, सर्गेई ब्रिन, स्टीव बाल्मर, वॉरेन बफे और मार्क जकरबर्ग की नैटवर्थ में भी गिरावट देखने को मिली। लैरी एलिसन ने सबसे ज्यादा 6.01 अरब डॉलर गंवाए। इस गिरावट से अंबानी और अडानी को भी झटका लगा है।

अंबानी-अडानी का हाल

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नैटवर्थ में भी शुक्रवार को गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडैक्स के मुताबिक अंबानी की नैटवर्थ में 11.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.8 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नैटवर्थ में 1.29 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नैटवर्थ 21.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 61 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नैटवर्थ में रिकॉर्ड 59.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल के काठमांडू में लगे 6.1 तीव्रता के झटके, दिल्ली- एनसीआर तक हलचल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 22 अक्टूबर 2023। भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र धाडिंग में था, जो राजधानी काठमांडू […]

You May Like

"झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा JMM महाधिवेशन", प्रतुल शाहदेव का हमला....|....रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, एमसीए ने लिया बड़ा फैसला....|....यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर....|....'सभी याद रखें सोनिया-राहुल जमानत पर बाहर', नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा का हमला, ममता को भी सुनाई खरी-खरी....|....नए वक्फ कानून पर सुनवाई आज; मंत्री रिजिजू बोले- भरोसा है, अदालत विधायी मामले में दखल नहीं देगी....|....'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी....|....रूस-अमेरिका में हो सकती है आर्थिक साझेदारी, व्हाइट हाउस का बड़ा एलान- युद्ध रोका तो बड़ी सौगात देंगे....|....बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक....|....नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त....|....धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास