अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नाम पर बने 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिका के कार्यक्रम में भी जुटे सैकड़ों लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 20 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका के वाशिंगटन में बुधवार को आयोजित  एक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। अमेरिका में भारत की उपराजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पोटोमैक नदी के किनारे खूबसूरत घाट पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है और इस वर्ष इसका शीर्षक ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है। रंगनाथन ने कार्यक्रम में कहा कि योग समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए सद्भाव और संतुलन बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि योग की सार्वभौमिक रुचि को मान्यता देते हुए 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।  

बता दें कि  पिछले 10 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने चार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए है । 2015 में, कुल 35,985 भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजपथ पर योग किया। कुल 84 देशों ने एक ही स्थान पर योग सत्र में भाग लिया। पिछले साल 2023 में, दुनिया भर से कुल 23.4 करोड़ लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता  श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

ट्रूडो के पिता ने भी दिया आतंकियों को "सेफ हेवन", कनाडा को 40 साल पहले ही बना दिया था खालिस्तानियों का ठिकाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जून 2024। कनाडा  की भारत विरोधी गतिविधियां दोनों देशों के बीच संबंधों को तनावपूर्ण बना रही हैं। कुछ समय पहले कनाडा ने अपने यहां मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर इस तनाव को और बढ़ा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां