मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30 करोड़ का घोटाला, सिरोंज जिला पंचायत को दी गई थी राशि, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 22 दिसम्बर 2021 । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन की कार्यवाही जारी है. जहां बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. विधानसभा में आए सवाल के जवाब के बाद यह आरोप लगे है. वहीं, बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह से सवाल करते हुए सिरोंज जनपद पंचायत में हितग्राहियों को दी गई रकम की जानकारी मांगी थी. इस पर श्रम मंत्री ने जवाब में बताया एक साल में सिरोंज जनपद पंचायत में 5976 हितग्राहियों को 30 करोड़ 40 लाख की राशि दी गई.

वहीं, इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आपत्ति उठाई. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक साल के अंदर एक ही जिला पंचायत कैसे इतनी राशि दी गई. इसी दौरान जनपद पंचायत सीईओ को हटा कर दिए जाँच के निर्देश दिए है. कोरोना काल के दौरान कन्या विवाह योजना के तहत शादी कराने का मामला है. ऐसे में 1 साल में इतनी बड़ी राशि एक जनपद में खर्च होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे विधायक उमाकांत शर्मा ने पूरे प्रदेश में जांच की मांग की है.

बीजेपी एमएलए ने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप

गौरतलब है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज पहली बार महिला विधायको को प्रश्न पूछने का मौका दिया जा रहा है. वहीं, बीजेपी विधायक उमाकांत भार्गव ने आज विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरा रिश्वतखोरी चलने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मप्र में बीते 5 सालों में कितना चावल और गेंहू खराब हुआ सरकार को नहीं पता. वहीं, गरीबों को बांटे गए खराब चावल के मामले में क्या कार्रवाई की गई. ये भी खाद्य मंत्री को नहीं पता.

कमलनाथ ने कहा- शिवराज सरकार को डिपार्टमेंट ऑफ भ्रष्टाचार खोल लेना चाहिए

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अधिकारी आवाज उठाता है उसे पद से हटा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को हटाने का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने बताया कि शिवराज सरकार को डिपार्टमेंट ऑफ भ्रष्टाचार खोल लेना चाहिए.  वहीं, कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीनियर IAS अफसर कल्पना श्रीवास्तव ने उद्यानिकी विभाग में हुए प्याज बीज घोटाले को उजागर किया था, इसलिए उन्हें वहां से हटा कर मछली पालन विभाग में भेज दिया गया.

Leave a Reply

Next Post

हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद 12 घंटे तक तैर कर मंत्री ने बचाई जान, कहा- अभी मेरे मरने का वक्त नहीं आया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेडागास्कर 22 दिसम्बर 2021 । मेडागास्कर के एक मंत्री का हेलिकॉप्टर 21 दिसंबर को बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त को गया। घटना में सिर्फ दो लोग जिंदा बच सके। इसमें से एक मंत्री भी रहे। एएफपी की रिपोर्ट मुताबिक उन्होंने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं