मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति, हर संभव मदद का भरोसा

Indiareporter Live
शेयर करे

गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 29 नवम्बर 2021 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता श्री गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है। योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान  प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Next Post

ओमिक्रोन अलर्ट: इंदौर में 157 लोग विदेशों से आए, सूची देख स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अब नाम-पते के आधार पर जुटा रहा जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 30 नवंबर 2021। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर लोग डरे हुए हैं। फिलहाल तो इस वैरिएंट का कोई मरीज इंदौर में नहीं मिला है लेकिन एहतियात बरती जा रही है। खासकर विदेशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं