राहुल गांधी बोले- ट्रेन का सफर बन चुका सजा, रेलवे में सुविधाओं की हो रही कटौती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खचाखच भरी ट्रेन की एक बोगी का वीडियो साझा कर कहा कि रेल में सफर करना सजा बन चुका है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे को अयोग्य साबित करना चाहती है, ताकि उसे इसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके। आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए लोगों को मोदी सरकार को हटाना होगा।

राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया जिसमें लोग ट्रेन के शौचालय और फर्श पर बैठकर यात्रा करते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है। लोग कंफर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे है। आम आदमी जमीन पर और टॉयलेट में छिपकर यात्रा करने को मजबूर है। 

राजनीति में हो रहा धर्म का इस्तेमाल : प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार न सिर्फ संविधान को बदलना चाहती है, बल्कि लोगों के अधिकारों में कटौती भी करना चाहती है। छत्तीसगढ़ के बालोद में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने राजनीति में धर्म के इस्तेमाल की भी निंदा की और कहा कि यह देश की परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि संविधान में कोई भी बदलाव हर किसी को प्रभावित करेगा और लोग सम्मानजनक जीवन नहीं जी पाएंगे, क्योंकि उनके अधिकार खत्म हो जाएंगे, जिसमें सवाल पूछने का अधिकार भी शामिल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की मंशा ठीक नहीं है। इन दिनों दिखावे की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है और यह देश में चलन बन गया है। आज जब कोई नेता पूजा करता है, तो एक कैमरा होना चाहिए और इसे टेलीविजन पर देखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास अनुष्ठान करने के लिए एक पूजा कक्ष था, लेकिन वह इसे एकांत में करती थीं। यह दिखावा करने के लिए नहीं था। 

Leave a Reply

Next Post

दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 22 अप्रैल 2024। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ की शुरुआत हुई, जिसमें फिल्म जगत के कई प्रसिद्ध लोग मौजूद थे। काकतीय हिल्स के वेंकटेश्वर मंदिर में आयोजित एक विशेष समारोह में शामिल होने वालों में दिल राजू, निर्देशक […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार