शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मार्च 2026। ओलंपियन साक्षी मलिक ने महिलाओं को दायरा तोड़कर बाहर निकलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहला लक्ष्य परिवार के भीतर की सोच को बदलना है। अगर परिवार का सपोर्ट लड़कियों को और बच्चों को मिलता है तो लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साक्षी ने बताया कि उनके बचपन में आस-पास और परिवार में उनके भाई को बेहतर ट्रीटमेंट मिलता था। जबकि उनके लिए व्यवहार अच्छा नहीं था। उसी समय उन्होंने सोचा कि कुछ कर के दिखाना है। इस दौरान क्रिकेट का बोलबाला था और वीरेंद्र सहवाग को देखकर उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने कुश्ती को अपने व्यवहार में बदल लिया।

हालांकि उन्हें बहुत बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। लड़के और लड़की दोनों ही उनका मजाक उड़ाते थे कि लड़का है या लड़की कुछ पता ही नहीं चलता। लेकिन अब सफलता मिलने के बाद चीजें बदली है। परिवार से लेकर पड़ोसी और रिश्तेदार तक पूछने लगे हैं। सबसे बड़ा असर इलाके के लोगों में आया है। अब अपने बच्चों को लेकर उनकी सोच और व्यवहार बदला है।

बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए निवेश जरूरी : ममता
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की कार्यकारी निदेशक ममता रोहित ने महिलाओं को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा के लिए निवेश और पेंशन योजनाओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाना महिलाओं के लिए ज्यादा जरूरी है। ममता रोहित ने बताया कि नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) योजना में नौकरी करने वाले और बिना नौकरी वाले दोनों लोग निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में महिलाओं की भागीदारी करीब 26% है, जो बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को अटल पेंशन योजना और एनपीएस जैसी योजनाओं में शामिल होने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एनपीएस में मात्र 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और यह दीर्घकालिक पेंशन योजना है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 09 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में सीमा के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर बांग्लादेश के युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शरिफ उस्मान हादी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। पश्चिम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल