शिवराजकुमार का रौद्र रूप, ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 अगस्त 2026। पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार अब तक के सबसे रौद्र और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर आर. चंद्रू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) का दमदार पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पहली झलक में ही फिल्म की डार्क, रॉ और जबरदस्त एक्शन से भरपूर दुनिया की झलक मिलती है।

खून, तबाही और अफरा-तफरी के बीच नजर आ रहे शिवराजकुमार का नया लुक उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। निर्देशक आर. चंद्रू कहते हैं, “यह हमारे लिए सिर्फ एक और एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि एक पूरी दुनिया है, जिसे हम बेहद जुनून के साथ बना रहे हैं।” डॉ. शिवराजकुमार भी इस नए किरदार को लेकर उत्साहित हैं। उनके मुताबिक, “यह इंटेंस और पावरफुल है और दर्शकों ने मुझे पहले जो करते देखा है, उससे काफी अलग है।” निर्माता और प्रेजेंटर आनंद पंडित ने कहा, “उन्हें इस खूंखार नए अवतार में देखना वाकई बेहद रोमांचक है।” आरसी स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ का निर्देशन आर. चंद्रू ने किया है। निर्माण यमुना चंद्रू ने किया है और आनंद पंडित इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। पोस्टर के साथ ही ‘ओएम’ का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

साधना सरगम की आवाज में गूंजेगी गणपति बप्पा की वंदना

शेयर करेगणेशोत्सव में साधना सरगम के सुरों से सजेगी भक्ति इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 29 अगस्त 2026। गणेश चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर भक्ति संगीत प्रेमियों के लिए ‘श्री गणेश वंदना’ एक खास सौगात बनने जा रही है। हैलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी