आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2025। लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी स्कूल बिहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता चला। मलबे से निकल कर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

बारिश-आंधी के कारण फरीदाबाद में हादसे

बारिश के कारण फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में आंधी व बारिश से मकान ढह गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरीदाबाद के भोआपुर गांव और गांव तिगांव में रात को आसमानी बिजली गिरने से कई पशुओं की मौत हो गई। वहीं, शनि देव कॉलोनी सेक्टर-56 में आंधी व बारिश से मकान की छत पर पड़ोसी की दीवार गिर गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

नोएडा में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बिजली आपूर्ति ठप

बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने नोएडा में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। शहर के दो दर्जन से अधिक सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों निवासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी की तीव्रता इतनी थी कि 200 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्टर 18, 22, 62, 50, 71, 73, 78, 75, 122, 81, 83, 86, 137 और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आईं।

Leave a Reply

Next Post

ओवैसी ने पाकिस्तान को बताया नाकाम मुल्क; बोले- अब दुस्साहस का अंजाम उनकी सोच से परे होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मनामा 25 मई 2025। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान को एक नाकाम मुल्क बताया। ओवैसी ने कहा, ‘हमारी सरकार ने हमें यहां इसलिए भेजा है, ताकि दुनिया को पता चले कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल